ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। इच्छा पूरी नहीं करती थी तो परेशान करता था। तंग होकर कारोबारी की बीवी ने फंदा लगा लिया। घटना पंजाब के जालंधर की है। न्यू सुराजगंज में स्पोर्ट्स कारोबारी की पत्नी ने शनिवार को बहू ने घर के टेलीविजन की आवाज ऊंची की और फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने युवती के परिजनों के बयान पर ससुर, पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस डिवीजन नंबर चार ने सास व देवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय पति वरुण हिमाचल में कारोबार टूर पर गया हुआ था।
पुलिस के मुताबिक सालोनी नाम की युवती के परिजनों ने अपने बयान में बताया कि सवा साल पहले उन्होंने शादी सुराजगंज के रहने वाले स्पोर्ट्स के सामान का कारोबार करने वाले वरुण नागपाल से की थी। वरुण नागपाल शारीरिक रुप से पूरी तरह से फिट नहीं था। इसलिए वरुण का पिता सुरेश सालोनी पर बुरी नजर रखता था और एक बार उसने सालोनी से दुराचार कोशिश की थी।
साथ ही ससुर सुरेश ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दो माह पहले मायके वालों ने दो लाख रुपये दिए भी थे। फिर भी किसी न किसी कारण सालोनी को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा। आखिरकार सालोनी मायके चली गई। ससुराल वाले एक माह पहले ही उसे वापस ले आए थे। अब दोबारा सालोनी को प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार को उसका पति शिमला गया था।
इस दौरान सालोनी ने कमरे का दरवाजा बंद कर चुनरी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर चार के एसएचओ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने सास अमिता नागपाल , ससुर सुरेश नागपाल, पति वरुण नागपाल व देवर गौरव नागपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अमिता व गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।