इंदिरा कॉलोनी के मकान नंबर 773 में रहने वाले 23 साल के मनीष ने मंगलवार शाम के फंदा लगा कर जान दे दी। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मनीष के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आईटी पार्क थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे मनीष अपने घर के कमरे में पंखे से रस्सी लगाकर लटका हुआ था। उसके पड़ोसी पप्पू ने देखा और कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसको नीचे उतारा। वह उसको मनीमाजरा अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मनीष की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पप्पू मोटर मार्केट में काम करता था।
बहन ने ससुराल में कर ली थी आत्महत्या
मनीष के पिता सुंदर लाल की पिछले साल बीमारी से मौत हो गई थी। यहीं नहीं पिछले साल जून में मनीष की बड़ी बहन ने अपने सुसराल हरिद्धार में इसी तरह आत्महत्या करके अपनी जान दे दी थी। परिवार में अब मनीष का एक छोटा भाई और उसकी मां सरस्वती ही बचे है। आई पार्क थाना प्रभारी का कहना कि मनीष के शव को मंगलवार सेक्टर -16 स्थित शवगृह में रखवा दिया गया है। शव को बुधवार को पोस्ट मार्टम करवा कर परिवार वालों को सौंपा जायेगा। मनीष के आत्महत्या करने के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है।