फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले जवान ने सूबेदार पर हमला किया, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 06 Jun 2016 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
सेना के जवान ने पहले सूबेदार पर चाकू से जानलेवा हमला किया, उसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। घटना पंजाब के बठिंडा की है। मृतक जवान का नाम दिनेश सिंह बताया जा रहा है, वह उत्तराखंड का रहने वाला था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं घायल सूबेदार श्याम सिंह का छावनी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


छानबीन पर पता चला कि कुछ दिन पहले जवान और सूबेदार के बीच कहासुनी हुई थी। सूबेदार ने दिनेश को काफी गालियां भी दी थी। थाना कैंट पुलिस ने जवान राहुल की शिकायत पर मृतक सैनिक दिनेश के खिलाफ मला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, जवान दिनेश सिंह फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी था, जिस के चलते वह बठिंडा कैंट की एक यूनिट की फुटबाल टीम में सिलेक्ट हो गया था। शनिवार को उसने अपना ट्रायल देना था, जिस के चलते उसकी डयूटी भी बीकानेर से बठिंडा कैंट में लाई गई थी।

मिली जानकारी के अुनसार, ड्यूटी के दौरान सूबेदार और जवान के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। कहासुनी के दौरान दोनों के बीच काफी गाली गलौच भी हुआ। इसके चलते जवान सूबेदार से रंजिश रखने लगा। शनिवार देर रात उसने सूबेदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। उस समय तो साथी जवानो ने उसे रोक दिया और समझाकर कमरे में भेज दिया। साथ ही घायल सूबेदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई तो पता चला कि जवान दिनेश ने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मार ली। इतना सभी पहंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना दी गई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और राइफल भी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, सूबेदार श्यान सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। जवान ने उसके सिर पर और शरीर के कई हिस्सों पर वार किए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें