फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के बेटे दोस्त से मिल पत्नी करती थी परेशान...दी जान

Sun, 14 Jun 2015 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तलवंडी भाई (फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के बेटे और अपनी पहली पत्नी को जिम्मेदार ठहराते हुए पूर्व सरपंच ने जहरीली दवा पीकर मौत को गले लगा लिया। मामला पंजाब के तलवंडी भाई के गांव फिरोजशाह का है। मरने वाले का नाम सरपंच दलजीत सिंह था। उसने सुसाइड नोट लिखा और जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में उसने अकाली विधायक के हरि सिंह जीरा के बेटे अवतार सिंह मिन्ना, अपनी पहली पत्नी और एक एसएसपी पर तंग करने का आरोप लगाया है।

मौत से गुस्साए परिजनों ने दलजीत का शव जीटी रोड पर रखकर थाना घल्लखुर्द के सामने जाम लगा दिया। उनका कहना था कि जब तक पुलिस अधिकारी एफआईआर दर्ज नहीं करते, वह रोड से नहीं हटेंगे। देर शाम तक धरना जारी था।
विज्ञापन

पहली पत्नी का दोस्त है विधायक जीरा का बेटा

दलजीत सिंह उर्फ भोला (50) ने सुसाइड नोट में लिखा है कि 1985 में उसकी शादी हरमीत कौर वासी मलवाल कदीम से हुई थी। उससे कोई औलाद नहीं हुई। पत्नी पांच-छह साल से मायके में रह रही थी। रिश्तेदारों ने उसकी दूसरी शादी मनिंदर कौर से करा दी।

दलजीत का आरोप है कि अकाली विधायक जीरा के बेटे अवतार सिंह मिन्ना जो जिला अकाली दल ग्रामीण प्रधान है, की उसकी पहली पत्नी के साथ गहरी दोस्ती थी। मिन्ना का सियासी दबाव होने के कारण उसे तंग परेशान किया जाता था।

पंजाब के एक जिले में तैनात एसएसपी रैंक का अधिकारी (मिन्ना का रिश्तेदार) भी उसे तंग करता था। शुक्रवार को उसकी पहली पत्नी के मायके वालों ने उससे बुरी तरह मारपीट की थी। एसपी (डी) और डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दान की प्रॉपर्टी
सुसाइड नोट में दलजीत सिंह ने अपनी सारी प्रॉपर्टी एक गुरुद्वारे को दान करने की बात कही है।

मुझ पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
-अवतार सिंह मिन्ना, जीरा के बेटे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें