फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और सास तंग करते थे उसे, सुसाइड कर ली

Sat, 24 May 2014 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड बाबरपुर निवासी विवाहिता ने पति और सास से तंग आकर मलेशिया में खुदकुशी कर ली। उसकी शादी जुलाई 2010 में रोहतक निवासी मनीत के साथ हुई थी।
विज्ञापन


थाना सदर पुलिस ने पानीपत की लड़की की मलयेशिया में आत्महत्या की सूचना व शिकायत मिलने पर पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज को लेकर करते थे परेशान

थाना सदर के अंतर्गत जीटी रोड बाबरपुर निवासी प्रदीप बतरा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह बतरा हाउस बाबरपुर का मूल निवासी है और मलेशिया में रहता है। उसने अपनी लड़की अनन्या की शादी रोहतक के शांति भवन भावरा बाजार निवासी मनीत बख्शी के साथ की थी।

उसने आरोप लगाया कि पति मनीत बख्शी व सास शशि बख्शी ने अन्नया को शादी के बाद से ही दहेज को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। उसने कई बार सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ रास्ता नहीं निकल सका। वे दोनों उसकी लड़की को तंग करने लगे। इसके चलते वह अनन्या को मलेशिया ले गया।

पति और सास के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

प्रदीप बतरा ने मृतका के पति मनीत बख्शी और सास शशि बख्शी पर इसके आरोप लगाए हैं। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में पति और सास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को मलयेशिया से परिवार के सदस्यों की ओर से डेथ सर्टिफिकेट दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये कहना है अधिकारी का

पुलिस के पास मलयेशिया से शिकायत मिली थी। पुलिस ने इसमें पति व सास के खिलाफ 498ए व 304बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
-अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें