फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने पर उठाया खौफनाक कदम

Mon, 29 Sep 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हिजरावां खुर्द में पत्नी के मायके में रहने से मानसिक रूप से परेशान 45 वर्षीय संतोख पुत्र करतार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पर मौजूद बेटी ले पिता को फांसी पर झूलते देखा तो इसकी जानकारी चाचा को दी।
विज्ञापन


जिसके बाद मौके लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने शव को पंखे से नीचे उतरा और सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।

जहां पर चिकित्सकों ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कई दिनों से मायके में रह रही थी पत्नी

मृतक संतोख के भाई सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी भाभी राणोबाई पिछले काफी दिनों से मायके में रह रही थी। जिसको लेकर उसका भाई संतोख सिंह मानसिक रूप से परेशान था।

कल शाम को संतोख ने शराब पी ली और रात को 10 बजे घर पर पंखे से लटकर फांसी लगा ली। उस समय संतोख की बेटी घर के बाहर खेल रही थी। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो पिता पंखे से लटक रहा था।

जिसकी जानकारी उसने उसे दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें