गांव हिजरावां खुर्द में पत्नी के मायके में रहने से मानसिक रूप से परेशान 45 वर्षीय संतोख पुत्र करतार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पर मौजूद बेटी ले पिता को फांसी पर झूलते देखा तो इसकी जानकारी चाचा को दी।
जिसके बाद मौके लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने शव को पंखे से नीचे उतरा और सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।
जहां पर चिकित्सकों ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।