फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की से झांका तो मां को देखकर उड़ गए होश

Sun, 13 Sep 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने खिड़की से अंदर झांका तो मां को देखकर उनके होश उड़ गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। मामला पंचकूला के पिंजौर का है। बच्चों ने देखा कि मां फंदे पर लटक हुई है। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। वार्ड नंबर 3 में किराए पर रहने वाली 35 वर्षीय रेनू ने फंदा लगाकर जान दे दी।

उसके बच्चों बेटी तमन्ना (11) व बेटे शिवम (9) ने बताया कि रेनू उन्हें पढ़ा रही थी। बीच में उठकर वह दूसरे कमरे में चली गई। काफी देर तक वह नहीं आई तो उन्होंने देखा कि रेनू दूसरे कमरे में पंखे से लटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बच्चों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। मौत कैसे हुई, फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें