फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों से दुखी बहनों ने उठाया खौफनाक कदम

Wed, 29 Oct 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदल पुल के नीचे सोमवार शाम को दो सगी बहनों ने गंगानगर रेवाड़ी वाली ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों की पहचान दुर्जनपुर निवासी 24 वर्षीय मनीषा और 22 वर्षीय पुष्पा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों की शादी दो साल पहले दुर्जनपुर निवासी संदीप और सुनील के साथ हुई थी। उनका मायका हिंदवान में है। युवतियों के पास एक पर्ची व मोबाइल फोन की चिप मिली है।

रेलवे पुलिस के मुताबिक, पर्ची पर दोनों बहनों के नाम और एक मोबाइल नंबर लिखा था। उस नंबर पर बात की गई तो परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने मौके पर पहुंच कर पहचान की

जीआरपी थाना इंचार्ज भीमसेन ने बताया कि जिस नंबर पर पुलिस ने कॉल की वह मृतक युवतियों के भाई हिंदवान निवासी मुकेश का था। सूचना पर भाई और उनके पिता मौके पर पहुंचे।

पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 14 मार्च 2012 में दोनों की एक साथ शादी की गई थी। शादी के तुरंत बाद बड़ी बेटी मनीषा को भेज दिया गया था। मनीषा का एक डेढ़ साल का लड़का भी है। छोटी बेटी को दो महीने पहले ही ससुराल भेजा था।
विज्ञापन

ससुराली दहेज के लिए करते थे परेशान

परिजनों का आरोप है कि दोनों बेटियों को उनकी सास, ताई सास व ननद की ओर से दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। भाई मुकेश ने बयान में लिखवाया है कि उसकी दोनों बहने दस दिन पहले ही घर आई थीं।

परेशानी के चलते वे दुजर्नपुर से निकल गईं। घर आने की बजाय उन्होंने परेशानी में आत्महत्या कर ली। पुलिस मृतक महिलाओं के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें