प्रेम प्रसंग में युवती ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी की कोशिश। युवती सेक्टर-15-16 की लाइट प्वाइंट पर बेहोशी की हालत में मिली। राहगीर ने लड़की को सड़क पर बेसुध पड़े देखा तो पीसीआर में कॉल कर हादसे की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पीसीआर उसे लेकर जीएमएसएच-16 लेकर गई। जहां युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान पूजा गांव बड़ माजरा निवासी के रूप में हुई है।
उसने हाथ की नस काट कर खुदकुशी की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया किसी लड़के के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
इस कारण युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।