आइलेट्स की परीक्षा में कम बैंड आने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पंजाब के जालंधर का है। बात इतनी थी कि मृतक हर्ष के आइलेट्स में बैंड कम आए थे लेकिन उसने अपने घरवालों को झूठ बोल दिया कि उसके सात बैंड आए हैं। इस झूठ की सच्चाई जब हर्ष के घरवालों के सामने आई तो हर्ष को काफी बुरा लगा। इसी कारण उसने अपनी जान दे दी। मामला जालंधर के ग्रीन एनक्लेव का है।
पता चला है कि हर्ष को विदेश जाने की काफी इच्छा थी। उसने आइलेट्स के पेपर दिए थे, जिसमें उसके कम बैंड आए थे। आइलेट्स में कम बैंड आने की वजह से उसने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। हर्ष की मौत के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया व परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचे थाना रामामंडी के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें मृतक के पिता ने कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी थी कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो जांच के बाद मृतक के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मृतक के परिवार वालों के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई कर शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।