फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में नंबर कम आए टीचर ने पीटा, अस्पताल में भर्ती

Sun, 07 Feb 2016 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के गांव बूटा सिंह वाला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर द्वारा छात्र को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता रामशरण ने बताया कि बेटा ओंकार सिंह दसवीं का छात्र है।
विज्ञापन


शनिवार को स्कूल में टीचर रणजीत कौर ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। जिससे उसके दाएं हाथ की कोहनी में गहरी चोट आई है। उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, टीचर ने अपने पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।

पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि उन्हें शनिवार दोपहर करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिली। वह तुरंत स्कूल पहुंचे। उन्होंने देखा कि बेटे के हाथ में गंभीर चोटें आई है। उन्होंने जब छात्रों से पूछा तो पता चला कि परीक्षा में उसके नंबर कम आए हैं, इस कारण उसे पीटा गया है। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसके एक और साथी के साथ उक्त टीचर ने मारपीट की है।
विज्ञापन


उसके हाथों में भी चोटें आई हैं और वह उसका साथी भी अस्पताल में भर्ती है। पीड़ित के पिता ने बताया कि दोनों छात्रों को पहले बनूड़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया था।

वहीं, बीएसपी के पूर्व जिला प्रधान जगजीत सिंह छड़बड़ ने मामले की जांच की मांग की है। वहीं, जब स्कूल की प्रिंसिपल बरिंदरजीत कौर से इस बारे बात की गई तो उन्होंने कहा की अभी व्यस्त हूं, बाद में बात करूंगी। वहीं, डीईओ मोहाली सेवा सिंह ने कहा कि वह शहर से बाहर हैं। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें