फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवारा कुत्तों ने दो बच्चों को नोचा, दर्दनाक मौत

Tue, 29 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र,करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा कुत्तों ने छह साल की बच्ची और करीब 11 साल के बच्चे को बुरी तरह नोचकर मार डाला। दर्दनाक वाकया हरियाणा के कुरुक्षेत्र/करनाल का है।
विज्ञापन


शनिवार को पिहोवा (कुरुक्षेत्र) के धूलगढ़ और करनाल के ब्रास गांव में ऐसे ही आवारा कुत्तों ने छह साल की बच्ची और करीब 11 साल के बच्चे को बुरी तरह नोचकर मार डाला। बच्ची दादी के साथ खेतों में गई थी तो बच्चा अपने पिता को चाय देने खेतों की ओर जा रहा था।

गांव धूलगढ़ निवासी मक्खनदास ने बताया कि उनकी बेटी अनु गांव के सरकारी स्कूल में दर्जा एक में पढ़ती थी। वह अपनी दादी के साथ खेतों में गई थी। दादी खेतों में काम करने लगी और अनु रास्ते पर खड़ी होकर खेलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्तों के झुंड ने खेत में घसीट लिया और उसे नोच डाला

इसी बीच समीप ही हड्डी रोड़ा (हंडवारा-वह स्थान जहां मरे हुए जानवरों को डाला जाता है) में शिकार की तलाश में बैठे कुत्तों की नजर अनु पर पड़ गई। कुत्तों के झुंड ने बच्ची को धान के खेत में घसीट लिया और उसे नोच डाला।

बच्ची की चीख सुनकर जब तक दादी वहां पहुंची और कुत्तों को खदेड़ा लेकिन तब तक अनु की मौत हो चुकी थी। उधर करनाल के बास गांव में शाम छह बजे पिता महाबीर को चाय देने सब्जी के खेत में जा रहे करीब 11 साल के उनके इकलौते बेटे साहिल को हंडवारे के पास कुत्तों ने घेर लिया।

साहिल ने जान बचाने के लिए दौड़ भी लगाई लेकिन कुत्तों ने पहले उसको पैरों पर नोचा और फिर गले पर नोच डाला। आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने तक कुत्ते साहिल को बुरी तरह जख्मी कर चुके थे। लोग उसे लेकर करनाल ट्रामा सेंटर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल पांचवीं कक्षा का छात्र था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें