जायदाद हासिल करने के लिए विदेश में रहने वाले बेटे और बेटी ने मिलकर किया वो चौंकाने वाला काम, जानकर सन्न रह जाएंगे। वारदात पंजाब के बठिंडा में घटी।
जिले के गांव पूहली के एक मां बाप ने बडे़ चाव से पालकर अपने बेटे को विदेश में कमाई करने के लिए भेजा था। उसी बेटे ने अपनी बहन के साथ मिलकर मां-बाप की हत्या कराकर उनके शवों को नहर में फिंकवा दिया। मृतकों की पहचान रजिंदर सिंह और उसकी पत्नी अमरजीत कौर निवासी गांव पूहली के तौर पर हुई है।
इस वारदात को अंजाम देने के लिए भाई-बहन के अलावा दोहते व पोते ने भी अहम भूमिका निभाई है। थाना नथाना पुलिस ने बुजुर्ग के रिश्तेदारों की शिकायत के आधार पर उनके इंग्लैंड रह रहे पुत्र कुलवंत सिंह, उसकी बहन जसविंदर कौर, पोता गुरप्रीत सिंह, दोहता प्रदीप सिंह और उसके दो दोस्त इकबाल सिंह व सुखदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने एनआरआई पुत्र को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर बुजुर्ग दंपति के शवों को नहर से बरामद करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना नथाना प्रभारी बलजीत सिंह बराड ने बताया कि रजिंदर सिंह और उसकी पत्नी अमरजीत कौर गत 28 अगस्त से संदिग्ध अवस्था में घर से लापता हो गए थे।
बेअंत सिंह निवासी जिला मोगा ने अपने रिश्तेदार बुजुर्ग जोडे की गुम होने की पुलिस से शिकायत की थी। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को दंपति की पुत्री, दोहते और पोते पर संदेह हुआ।