Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को पुलिस ने रविवार रात सेक्टर-19/27 लाइट प्वाइंट पर गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-19 थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान दड़वा निवासी पंकज से रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात 9 से 12 बजे तक सेक्टर-19 थाना पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान करीब 10 बजे बाइक सवार युवक बगैर हेलमेट तेजी से आया। पुलिस का नाका देखकर वह पीछे मुड़कर भागने लगा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हेलमेट नहीं पहनने के कारण वह भागना चाहता था।
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने बाइक की आरसी निकाल कर दिखाई। उस आरसी पर बाइक मालिक के तौर पर सेक्टर-14 पंचकूला निवासी गुलशन कुमार का नाम था। साथ ही आरसी पर लिखे नंबर से बाइक पर लिखा नंबर मैच नहीं कर रहा था। पुलिस का दावा है कि थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी और नंबर बदलने की बात कबूल कर ली।
फिलहाल, आरोपी से पुलिस शहर में बाइक चोरी की अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शहर में अन्य वाहन चोरियों की वारदात में शामिल रहा है और जांच पूरी होने के बाद अन्य घटनाओं का भी खुलासा होगा।