फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: जेल में नशा सप्लाई करने वाले हेड वार्डन और वार्डन को STF ने दबोचा, दो दिन का रिमांड मिला

Tue, 18 Oct 2022 10:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पूछताछ में हेड वार्डन ने बताया कि उससे बरामद हेरोइन जेल में बंद रमदास थाना के गांव पछियां निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लव, तरनतारन रोड स्थित गली मुरब्बे वाली निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ निका और कोट खालसा के इंद्रपुरी निवासी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बोबी ने मंगवाई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ ने केंद्रीय जेल फताहपुर में नशे की सप्लाई करने वाले हेड वार्डन और वार्डन को गिरफ्तार किया है। हेड वार्डन से 35 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल और वार्डन से 10.5 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। तीन दिन में की गई कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 12 किलो हेरोइन बरामद की गई है। 

विज्ञापन


एसटीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) रछपाल सिंह ने मंगलवार को बताया कि विभाग को सूचना थी कि केंद्रीय जेल के कुछ कर्मचारी मिलकर वहां नशे का धंधा कर रहे हैं। जांच के दौरान डीएसपी सिकंदर सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ ने केंद्रीय जेल के हेड वार्डन रछपाल सिंह निवासी बिल्लियांवाला थाना सरहाली को ड्यूटी के दौरान 35 ग्राम हेरोइन और वार्डन सुबेग सिंह को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में हेड वार्डन ने बताया कि उससे बरामद हेरोइन जेल में बंद रमदास थाना के गांव पछियां निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लव, तरनतारन रोड स्थित गली मुरब्बे वाली निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ निका और कोट खालसा के इंद्रपुरी निवासी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बोबी ने मंगवाई थी। 
विज्ञापन


15 अक्तूबर को भी हुई थी कार्रवाई
एआईजी ने बताया कि 15 अक्तूबर को डीएसपी सिकंदर सिंह और डीएसपी वविंदर महाजन के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की गई थी। गांव निहाला किरचा व हाल में फिरोजपुर के गुरु रामदास नगर निवासी सोनू सिंह उर्फ सोनी और दुलीचीके गांव निवासी गुरमुख सिंह को काबू कर उनकी एक्टिवा से पांच किलो हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ में सोनू ने खुलासा किया कि फरीदकोट जेल में बंद उसकी मासी का लड़का बलदेव सिंह उर्फ देबू निवासी निहाला किलचा जेल से ही नशे का नेटवर्क चला रहा है। देबू को भी फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा तरनतारन जिला के गांव सराय अमानत खां निवासी बलजिंदर सिंह और उसके सगे भाई नवदीप सिंह के खिलाफ एनडीपीएस की मोहाली कोर्ट में केस दर्ज किया। आरोपियों के घर में बने तुड़ी वाले कमरे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसकी बताई जगह से चार किलो हेरोइन बरामद हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें