फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्फिया बयान में शारीरिक शोषण का खुलासा

Sat, 08 Nov 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में स्थित श्रवण एवं वाणी विकलांग केंद्र में कार्यरत एक क्लर्क लड़कियों के साथ यौन शोषण कर रहा था। ये खुलासा रायपुरानी कस्बे कस्बे के पूर्व पंचायत सदस्य पवन बारी ने हल्फिया बयान में किया।
विज्ञापन


उन्होंने हल्फिया बयान का एफिडेविट देकर कई मामलों का खुलासा किया है। यह एफिडेविट राज्यपाल कार्यालय के निर्देशानुसार दिया गया है। पवन बारी ने बताया कि केंद्र में लड़कियों से छेड़छाड़, स्पेशल ऑडिट में लाखों रुपये की धांधली, बिना अनुमति के पदोन्नति व अवैध नियुक्तियां किए जाने के संबंध में उन्होंने पुख्ता दस्तावेज पहले ही पेश कर दिए थे।
विज्ञापन

लिपिक पर यौन शोषण के आरोप

पवन ने केंद्र के संगठन सचिव पीएस बिरला पर नियमों को ताक पर रखकर कई वर्षों से पद पर रहने व लगभग डेढ़ वर्ष तक अवैध रूप से वेतन लेने व अपने चहेते कर्मचारियों को पदोन्नति देने का आरोप लगाया है।

याद रहे कि वर्ष 2007 व 2012 में रायपुररानी स्थित श्रवण एवं वाणी विकलांगता केंद्र के एक लिपिक पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। पुलिस प्रशासन और केंद्र की कमेटी ने इस मामले की जांच की थी। इसी जांच के तहत राज्यपाल कार्यालय ने पवन बारी को हल्फिया बयान देने के निर्देश दिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें