फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक आतंकी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sat, 08 Nov 2014 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकाक से लौटते ही पुलिस के हत्थे चढ़े आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू ने अब तक पूछताछ में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


मिंटू ने स्पेशल टीम को बताया कि उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पांच अन्य लोगों के साथ म्यांमार सीमा पर मिसोट इलाके में आतंकी ट्रेनिंग दिलाई थी। स्पेशल टीम ने शनिवार को मिंटू को कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर ले लिया है। जालंधर के एसएसपी (देहाती) नरिंदर भार्गव के नेतृत्व में स्पेशल टीम मिंटू से पूछताछ कर रही है।

आठ दिन के लिए रिमांड पर

जालंधर के गांव डल्ली निवासी मिंटू को पूछताछ के लिए आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसएसपी भार्गव ने बताया कि आईएसआई अब अन्य देशों में आतंकवादियों के लिए ट्रेनिंग कैंप चलाने लगी है। यह काफी संवेदनशील है। मिंटू ने अब तक कई ओर बातों का भी खुलासा किया है।

पूछताछ में सामने आया है कि मिंटू समेत छह आतंकवादियों को 10 दिन तक विशेष ट्रेनिंग दी गई, जिसमें सीरियल बम विस्फोट की ट्रेनिंग भी शामिल थी। ट्रेनिंग के लिए आईएसआई की तरफ से कर्नल रैंक का अधिकारी तैनात था। मिंटू के साथ जिन पांच अन्य आतंकवादियों ने ट्रेनिंग ली थी, वह यूरोप के थे। स्पेशल टीम अब उन पांच आतंकियों के बारे में भी मिंटू से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जम्मू से संचालित आतंकी नेटवर्क ब्रेक करने में मिली सफलता

एसएसपी नरिंदर भार्गव ने हाल ही में जम्मू से संचालित आतंकवादी नेटवर्क को ब्रेक करते हुए हरप्रीत, परमजीत व स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार किया था। इनसे हुई पूछताछ में हुए खुलासों से यह बात सामने आई कि गिरफ्तार आतंकियों का साथी बैंकाक और म्यांमार में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

इसके बाद मामला डीजीपी सुमेध सैनी ने काउंटर इंटेलिजेंस के आईजी गौरव यादव को सौंप दिया। मिंटू को जालंधर पुलिस की कस्टडी में रखा गया है, जहां आईबी के अलावा सीआईडी व अन्य एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें