अटावा में दुकान खाली करवाने को लेकर आधा दर्जन युवकों ने कर्मचारी की पिटाई करते हुए चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल राजकुमार को सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में दाखिल कराया।
किराये पर दुकान करने वाले प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि हमला दुकान मालिक के बेटे बेटे ने कराया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सेक्टर-56 निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 2001 में उसने दुकान रचन सिंह से किराये पर ली है। दुकान की सेल अच्छी होने लगी और मालिक रचन सिंह जबरदस्ती दुकान खाली करवाने को कहने लगा। उन्होंने कोर्ट में जाकर स्टे हासिल कर ली।
उन्होंने बताया बुधवार शाम करीब चार बजे वे किसी काम से दुकान से बाहर गए थे। आरोप है कि दुकान मालिक के बेटे जोगिंदर और दविंद्र ने साथियों के साथ आए और दुकान का सामान बाहर फेंक दिया।
नौकर राजकुमार ने विरोध किया तो उसको चाकू मारकर घायल कर दिया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी।