फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुगी बेटों ने की खौफनाक वारदात: तरनतारन में जमीन व बरनाला में रुपयों के विवाद में की मां की हत्या

Sun, 23 May 2021 09:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/बरनाला (पंजाब)

सार

बरनाला में कस्सी से हमलाकर बेटे ने मां का कत्ल किया। वहीं तरनतारन में बेटे ने मां की छाती पर गोली मारी। जमीन और रुपयों के विवाद में वारदात को इन कलयुगी बेटों ने अंजाम दिया। घटना के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में दो अलग-अलग घटनाओं में बेटों ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। तरनतारन में बेटे ने जमीन विवाद में मां का कत्ल किया तो बरनाला में रुपयों के लिए मौत की नींद सुला दी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


जमीन विवाद में मां को गोली मारी
तरनतारन के थाना सदर के गाव नौरंगाबाद में बेटी लवप्रीत कौर के पास रह रही 68 वर्षीय सविंदर कौर की उसके बेटे कारज सिंह ने छाती में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। गोइंदवाल साहिब बाईपास निवासी कारज सिंह का अपनी मां के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। इस कारण सविंदर कौर अपनी बेटी लवप्रीत कौर के पास गांव नौरंगाबाद में रह रही थी। 

रात करीब साढ़े नौ बजे सविंदर जब खाना खाकर सोने की तैयारी कर रही थी तो आरोपी कारज सिंह आ गया और मां की छाती में रिवाल्वर से गोली दाग दी जो आर-पार हो गई। सविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। पता चलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह, ड्यूटी अफसर विपिन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि सविंदर के भतीजे जगजीत सिंह के बयान पर पुलिस ने कारज सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुपयों के लिए बेटे ने मां का किया कत्ल

बरनाला के कस्बा महिलकलां में बेटे ने अपनी 70 वर्षीय मां का कत्ल कर दिया। थाना महिलकलां के प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि मृतक महिंदर कौर के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने बेटे सुखजीत सिंह के साथ रहती थी, जोकि शराब पीने का आदी है। मां महिंदर कौर को किसी बात के 60-70 हजार रुपये कहीं से मिले थे। वह इन रुपयों को मां से मांगता था।

शनिवार रात को रुपयों के लिए दोनों मां-बेटे में तकरार हो गई। लड़के ने शराब पी रखी थी, जिसके चलते उसने अपनी मां के सिर में कस्सी मारकर कत्ल कर दिया। थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि सुखजीत सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें