फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 साल से फरार 75 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, बाहुबली मुख्तार अंसारी से जुड़ रहे तार

Thu, 24 Jan 2019 09:19 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में इनामी बदमाश अमित
विज्ञापन

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), सोनीपत की टीम ने नौ साल से चकमा देकर फरार चल रहे 75 हजार के इनामी बदमाश अमित उर्फ छोटू, जो छाज्जू गैंग का शार्प शूटर है उसे आगरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव सूप का रहने वाला अमित उर्फ छोटू उर्फ सुल्तान उर्फ राहुल है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी ने 2010 में साथियों के साथ मिलकर रोहतक के कारौर गांव में अनिल छिप्पी गैंग के एक सदस्य की अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी। उसके बाद वह फरार था। 

इसके अलावा कई अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्त रहा है। एसटीएफ आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके। गिरफ्तार आरोपी के तार उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख्तार अंसारी से भी जुड़ रहे है। वह उसके नाम पर जमीनों पर कब्जा करता था। 
विज्ञापन


डीएसपी एसटीएफ राहुल देव ने बताया कि एसटीएफ सोनीपत प्रभारी सतीश देशवाल की टीम को सूचना मिली थी कि रोहतक के कारौर गांव के छाज्जू व अनिल छिप्पी गैंग में चल रहे गैंगवार में संलिप्त रहा शार्प शूटर अमित उर्फ छोटू आगरा में छिपा हुआ है। एसटीएफ में नियुक्त सतीश देशवाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे आगरा में सिकंदरा स्थित कारगिल पेट्रोल पंप के पास टी-प्वाइंट के नजदीक से गिरफ्तार किया है।

Trending Videos

सांकेतिक तस्वीर
 पूछताछ में पता चला है कि फरार होने के बाद उसने ज्यादातर आपराधिक वारदात हापुड़ के छपरौली थाना क्षेत्र में किए है। आरोपी सिकंदरा में अपने मित्र रवि भारद्वाज की मदद से रह रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी। 

अनिल छिप्पी और उसके साथी संदीप जठेड़ी की पुलिस कस्टडी में करनी थी हत्या
गिरफ्तार आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसे अनिल छिप्पी व उसके साथी संदीप जठेड़ी की पुलिस कस्टडी में हत्या करनी थी। वह इसकी फिराक में घूम रहा था। साथ ही वह उसके अन्य साथियों की भी हत्या करने की फिराक में था। 
 
न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से की शादी
एसटीएफ की पूछताछ में बदमाश ने कबूला है कि वह आगरा में नाम बदल सुल्तान बनकर रह रहा था। अपनी पहचान छिपाकर ही उसने एक बड़े न्यूज चैनल की महिला पत्रकार से शादी भी की है। पुलिस ने जब फोन कर उसके पकड़े जाने की सूचना उसकी पत्रकार पत्नी को दी तो वह पुलिस पर रौब झाड़ने लगी। पुलिस ने जब उसके कारनामों के बारे में बताया तो वह शांत हुई। यह पता नहीं चल पाया है कि क्या उसकी पत्रकार पत्नी उसके बारे में पहले से जानती है या नहीं। 
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी से जुड़े बदमाश के तार 

गिरफ्तार आरोपी अमित के तार यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी से भी जुड़े है। पकड़े गए बदमाश ने कई अन्य वारदातों में संलिप्तता की बात कबूली है। आरोपी ने बताया है कि वह आगरा में नाम बदल कर रह रहा था। वहीं, यह भी पता चला है कि हाल ही में वह मुख्तार अंसारी के नाम पर आगरा व आसपास के क्षेत्र में अवैध कब्जों के धंधे में संलिप्त था। ऐसे में अब उसके बाहुबली मुख्तार अंसारी से संबंधों की भी जांच की जाएगी। 

गिरफ्तार आरोपी अमित वर्ष 2010 में रोहतक के कारौर गांव में विरोधी गैंग के सदस्य की हत्या की वारदात के बाद से फरार था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी आशंका है। सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ, सोनीपत।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें