फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बेटे ने मां का पकड़ा हाथ फिर किया ये काम, वहशीपन की हदें पार

Fri, 07 Apr 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक बेटे ने पहले तो अपनी मां का हाथ पकड़ा फिर उसके साथ हैवानों वाली हरकत कर डाली। बेटे ने ऐसा वहशीपन किया जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। मां ने अपने बेटे पर घिनौनी हरकत का आरोप लगाया है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली ये घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। 
विज्ञापन


फिरोजपुर के थाना अमीर खास के तहत एक गांव में एक व्यक्ति ने बुधवार रात को मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोपी ने नशे में अपनी 70 वर्षीय मां के साथ ही दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रात में वह और उसका बेटा घर में सो रहे थे। देर रात जब वह शौचालय जाने लगी तो बेटे ने उसका हाथ पकड़कर उसे खींच लिया यही नहीं हैवान का रुप ले चुके बेटे ने मां से अश्लील हरकतें की। जब उसने विरोध किया तो बेटे ने उसके साथ मारपीट की और हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी की दो शादियां हो चुकी हैं। पहली पत्नी से एक लड़का है, जबकि दूसरी से कोई संतान नहीं है। उसकी दोनों पत्नियां काफी समय पहले उसे छोड़कर जा चुकी हैं। आरोपी पेंटर का काम करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने आरंभिक पूछताछ में बताया कि उसने नशे में ऐसा कृत्य किया है। हालांकि जब आरोपी को पकड़ा गया तो वह नशे में नहीं था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें