फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के बेटे ने खोया 'संयम', फंदा लगा दे दी जान

Thu, 05 Dec 2013 10:09 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक तौर पर परेशान एक छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-6 निवासी संयम चंडीगढ़ सेक्टर-32 के एसडी स्कूल के कामर्स का 12वीं का छात्र था और चार भाई-बहनों में सबसे छोटा व तीन बहनों का इकलौता भाई था।

संयम की तीनों बहनें शादीशुदा हैं। संयम के पिता बीरबल खुराना (67) चंडीगढ़ सेक्टर-22 में अपना कारोबार करते हैं। उन्होंने बताया कि संयम पिछले करीब दो वर्षों से डिप्रेशन का शिकार था और उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि मंगलवार रात वह करीब नौ बजे घर आए। संयम भी घर पर ही था और सबकुछ ठीकठाक था। रात करीब ढाई बजे संयम के पिता बीरबल की अचानक नींद खुली।

उन्होंने देखा कि ड्राइंग रूम की बत्ती जल रही है तो उन्होंने पहले संयम को उसके कमरे में देखा और जब ड्राइंग रूम में पहुंचे तो देखा कि संयम ने चद्दर से फंदा ली है। बीरबल ने अपनी बेटी व पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें