जानकारी के मुताबिक आरोपी मनप्रीत का कुछ समय पहले तलाक हो चुका है। इस वजह से वह दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। इसी कारण वह नशा करने का भी आदी हो गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के संगरूर जिले के गांव बटडियाना में बेटे ने सो रहे अपने पिता पर तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक चरणजीत सिंह को बुधवार की रात उसके पुत्र मनप्रीत सिंह ने किसी तेजधार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। अपने पिता को मारकर पुत्र उसी के कमरे में सुबह तक बैठा रहा।
मनप्रीत का कुछ समय पहले तलाक हो गया था, जिस वजह से वह दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। इसी कारण वह नशा करने का भी आदी हो गया था। इस घटना को अंजाम देने से पूरा गांव हैरान। दूसरी ओर पुलिस ने मृतक की पत्नी रणजीत कौर के बयान के आधार पर बेटे मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।