फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते हुए तार-तार, नशे में धुत कलयुगी बेटे ने डंडे और वाइपर से की पिता की हत्या

Tue, 26 Jun 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शहर के लाइनपार क्षेत्र में बीती रात नशे में धुत बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पहले तो उसने अपने पिता का सिर जमीन पर पटका फिर डंडे और वाइपर से वारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारे बेटे की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान लाइनपार के शास्त्री नगर निवासी करनैल सिंह (60) के रूप में हुई है। करनैल सिंह पहले बिजली का काम करता था। काम छोड़ने के बाद पिछले करीब एक साल से वह घर पर ही रह रहा था। रविवार की रात को उसकी पत्नी हरजीत कौर छत पर सो रही थी और वह नीचे कमरे में सो रहा था। रात करीब 11 बजे उसका बेटा अरमेंद्र घर पर आया। सूत्रों के अनुसार वह नशे की हालत में था और गाली-गलौच कर रहा था। पिता करनैल ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद बढ़ा तो तैश में आकर अरमेंदर ने अपने पिता  करनैल का सिर जमीन में पटकना शुरू कर दिया। इसके बाद डंडे और वाइपर से वार किया। शोर सुनकर नीचे आई पत्नी हरजीत ने बचाने का प्रयास किया लेकिन अरमेंद्र नहीं रुका। इसके हरजीत ने शोर मचाया। जब तक आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे होकर घटनास्थल पर पहुंचते अरमेंद्र फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोग करनैल को अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। 

एक महीने से बेरोजगार था अरमेंद्र
पुलिस को दी शिकायत में करनैल की पत्नी हरजीत ने कहा है कि अरमेंद्र पहले काठमंडी स्थित एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट था। पिछले एक महीने से वह बेरोजगार था। वह कभी-कभी घर पर नशा करके आता था। रविवार की रात को भी वह नशे में था। रोकने के बाद भी नहीं माना और अपने पिता की हत्या कर दी। 

अकेली रह गई हरजीत
करनैल सिंह दो बेटियों और एक बेटे का पिता था। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। फिलहाल वह अपनी पत्नी और बेटे अरमेंद्र के साथ ही रह रहा था। अब हरजीत कौर का सुहाग तो उजड़ ही गया, बेटा भी पति का हत्यारा बन गया। घर में वह अकेली रह गई है। 

लाइन पार थाना मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी युवक को तलाशा जा रहा है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

संदीप कुमार, थाना प्रभारी लाइनपार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें