फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए पैसा मांग रहा था बेटा, विवाद में पिता से चली गोली, मौके पर हो गई मौत

Thu, 04 Jun 2020 06:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

  • नशे का आदी था बेटा, पैसों के लिए मां से कर रहा था मारपीट
  • मना करने पर ले आया पिता की बंदूक, छीनाझपटी में चली गोली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदकोट के थाना बाजाखाना के गांव बुर्ज हरीका में पिता-पुत्र के बीच चल रहे वाद विवाद में अचानक गोली चलने से नौजवान बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता बलविंदर कौर ने बताया कि उनका छोटा बेटा बलवीर सिंह नशे का आदी था। 

विज्ञापन


वह रोजाना नशा के लिए पैसों की मांग करता था। मिलने पर उनके साथ मारपीट भी करता था। बुधवार दोपहर भी पैसे को लेकर मारपीट कर रहा था। इस दौरान उसके पति चरनजीत सिंह ने बीच बचाव करना चाहा तो बेटा कमरे से पति की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक उठा लाया।


यह भी पढ़ें- प्राइवेट ही नहीं सरकारी नौकरी पर भी छाया संकट, पंजाब में इन कर्मचारियों की छंटनी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने उसमें दो कारतूस भर दिए। पति ने बेटे से बंदूक छीनने का प्रयास किया और अचानक दो फायर हो गए और गोली बेटे के पेट व बाजू पर लगी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना बाजाखाना के प्रभारी इंस्पेक्टर परविंदर सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने मृतक के पिता चरनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें