फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः मेरठ के सैनिक ने बठिंडा में फांसी लगाकर दी जान, ये वजह आई सामने

Sun, 28 Oct 2018 06:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा में एक सैनिक ने अपनी बैरक में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सैनिक बठिंडा कैंट में तैनात था। मृतक की पहचान हवलदार यशपाल (43) निवासी मेरठ (यूपी) के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची थाना कैंट पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना शनिवार देर शाम की है। पुलिस ने खुदकुशी का कारण मानसिक परेशानी बताया है। 

विज्ञापन


थाना कैंट के एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि हवलदार यशपाल बठिंडा कैंट की 128 संता रेजीमेंट में पिछले दो साल से तैनात था। कैंट में अपनी बैरक में साथियों के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि हवलदार पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान था। इसी कारण उसने शनिवार देर शाम को अपनी बैरक में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने सूबेदार सुरजीत सिंह के बयान पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें