सोशल मीडिया पर हरियाणा की युवती बठिंडा के युवक से प्यार कर बैठी। मिले और संबंध बन गए। युवती गर्भवती हुई तो धोखा मिला। मामला, बठिंडा जिले का है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
बठिंडा के थाना सिविल लाइंस पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा की रहने वाली पीड़ित युवती ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती मानसा निवासी चतविंदर सिंह से हुई थी।
दोस्ती प्यार में बदली और दोनों मिलने लगे। चतविंदर ने शादी का झांसा देकर उससे होटल में संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। चतविंदर ने उससे शादी करने की बजाय धोखे से एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करवा दिया जिसके बाद वह उसे छोड़कर चला गया।