फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश, बुजुर्ग महिला को धक्का देकर छीनी चेन

Sun, 11 Sep 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से स्नैचिंग - फोटो : demo pics
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-20 में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर सेक्टर-20 की रहने वाली शांति जैन (65) पड़ोसी के यहां जा रहीं थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के अनुसार, बाइक पर पीछे बैठा आरोपी हेलमेट पहने हुए था। उसकी पीठ पर एक बैग भी था। वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाईं। वारदात के बाद महिला ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी करवा दी, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे।

स्नैचिंग की वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी की फुटेज में दिख रहा है कि आरोपियों के पास यामाहा बाइक है। पहले आरोपी महिला के पास से चले जाते हैं। इसके बाद वह फिर आते हैं और चेन छीनकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार को भी सेक्टर-40 में महिला से स्नैचिंग हुई थी। उस वारदात में भी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की पीठ पर बैग लटका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें