फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर से उड़ाए 15 किलो चांदी के बर्तन 

Sun, 11 Sep 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके में एक कारोबारी के घर से बदमाशों ने करीब 15 किलो चांदी का बर्तन उड़ा लिए। बदमाश खिड़की की जाली काटकर कमरे में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रवि मित्तल (59)  परिवार के साथ सिविल लाइंस के नारायण मार्ग स्थित कोठी में रहते हैं। रवि मित्तल का अपना कारोबार है।

शुक्रवार सुबह जब वह उठे तो मित्तल ने एक कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पाया और अलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि चोर खिड़की में लगे जाली को कटकर कमरे में घुसे और अलमारी में रखी चांदी की थालियां, कटोरे, गिलास, चाय का सेट और अन्य सामान सहित करीब 15 किलो चांदी के बर्तन चुरा ले गए।

रवि मित्तल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें