फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STF हेरोइन तस्कर को लेकर पहुंची पड़ताल करने, मौका पाकर तस्कर चंपत

Tue, 16 May 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
मौके का फायदा उठाकर भागा हेरोइन तस्कर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
हेरोइन तस्कर को एसटीएफ मामले की पड़ताल के लिए पहुंची, पड़ताल तो छोड़िए आरोपी ही नाक के नीचे से गायब हो गया। एसटीएफ की टीम को चकमा देकर हेरोइन तस्कर फरार हो गया। एसटीएफ के अधिकारी लुधियाना से फिरोजपुर तफ्तीश के लिए तस्कर हरबंस सिंह को लेकर आई थी। कुछ दिन पहले एसटीएफ ने फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी दोना तेलु मल के पास सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत में छिपाकर रखी साढ़े बारह करोड़ रुपये की हेरोइन के आरोप में पकड़ा था। थाना कैंट पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसटीएफ के हवलदार मोहम्मद सदीक ने थाना कैंट पुलिस को दिए बयान में कहा कि हेरोइन तस्कर हरबंस सिंह पुत्र तुल्ला सिंह निवासी ईशा पंज गराइ थाना गुरुहरसहाए जिला फिरोजपुर के खिलाफ बीती 21 अप्रैल को एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना महरबान लुधियाना में मामला दर्ज है। कुछ दिन पहले हरबंस सिंह की निशानदेही पर फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी दोना तेलु मल के पास फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-195 पार खेत से ढाई किलोग्राम हेरोइन मिली थी। 

हरबंस को तफ्तीश के लिए फिरोजपुर लाया गया था। पुलिस लाइन की जीओ मेस में ठहरे थे। हरबंस शौचालय में चला गया और वहां से बाथरूम की खिड़की से फरार हो गया। काफी देर तक हरबंस बाथरूम से बाहर नहीं आया तो दरवाजा खोल कर देखा तो वह गायब था। थाना कैंट पुलिस ने हरबंस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हरबंस की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें