फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: एसटीएफ ने फिरोजपुर से नशा तस्कर को दबोचा, सात किलो हेरोइन बरामद, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन

Thu, 18 Jan 2024 07:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सात किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की खेप मंगवाता था। उसका पाकिस्तानी तस्करों से सीधा संपर्क है।
विज्ञापन
तस्कर से पकड़ी गई हेरोइन की खेप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ड्रोन के माध्यम पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से सात किलो हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं। एसटीएफ ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ के डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी सुखवंत सिंह निवासी चक बजीदा उर्फ टहाली वाला, जलालाबाद के पाकिस्तानी तस्करों संग गहरे संबंध हैं। ये ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाता है और आगे पंजाब में सप्लाई करता है। 

विज्ञापन


ये जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ की टीम सुखवंत की प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान रखने लगी। सुखवंत ने सात किलो हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से मंगवाई। एसटीएफ ने सुखवंत को हेरोइन की खेप संग काबू किया। आरोपी हेरोइन आगे सप्लाई करने जा रहा था। डीएसपी ने कहा आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें