फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी पर दुष्कर्म का आरोप: युवती बोली- होटल ले गया, पानी में नशीला पदार्थ पिलाया, बेहोश होने पर हैवानियत की

Thu, 18 Jan 2024 06:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक फौजी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवती को फौजी होटल ले गया। वहां पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है। थाना सिटी पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


24 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने रिश्तेदार के पास पिछले कई साल से रह रही थी। अपनी पढ़ाई भी यहीं पूरी की। इसी गांव में उसकी आरोपी फौजी से दोस्ती हो गई। आरोपी फौज में नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया कि वह फिरोजपुर स्थित एक कॉलेज में अपनी बीए की डिग्री लेने आई थी। इसी दौरान आरोपी का फोन आया। उसने कहा कि वह छुट्टी पर घर पर आया है। उससे मिलना चाहता है। 

आरोपी फौजी बाइक से पीड़िता के पास पहुंचा। पीड़िता को बाइक पर बैठाकर फिरोजपुर शहर स्थित एक होटल ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पानी पिला दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना सिटी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें