युवक की करतूत देखिए। उसने भाई को 10 रुपये का नोट थमाया और मासूम बच्ची को उठाकर ले गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला पानीपत का है। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सब्जी मंडी से दिनदहाड़े छह साल की एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया। बच्ची का अपहरण एक ही व्यक्ति ने बड़ी चतुराई के साथ किया।
विज्ञापन
अपहरणकर्ता ने पहले बच्ची के बड़े भाई को दस रुपये दिए फिर बच्ची की अंगुली पकड़कर अपने साथ ले गया। इस दौरान बच्ची का पिता मंडी में सब्जी लेने के लिए गया था। पूरी वारदात दुकान पर लगे एक सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने बच्ची के पिता के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदाम दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सब्जी मंडी से दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने छह साल की बच्ची साबिया हातुन का अपहरण कर लिया। बच्ची अपने पिता मेनुदीन निवासी सेठी चौक के साथ सब्जी मंडी में गई थी। इस दौरान उसके साथ उसका बड़ा बेटा इरसाद (8) भी था। पिता मेनदीन मंडी में सब्जी खरीदने के लिए चले गए। अपहरणकर्ता इसी का फायदा उठाकर बच्ची की अंगुली पकड़कर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
पिता ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
पानीपत में 6 साल की बच्ची का अपहरण
पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा मामला कैद हो गया। मेनूदीन ने बताया कि वह मूल रूप से झारखड़ का रहने वाला है और पिछलें कई सालों से सनौली रोड स्थित सेठी चौक पर रहता है। वह पेशे से रिक्शा चालक है। रविवार को वह अपनी छह वर्षीय बेटी साबिया हातून व आठ साल के बेटे इरशाद के साथ सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए गए थे।
उसने रिक्शा को सब्जी मंडी स्थित एक दुकान के सामने खड़ा किया था। दोनों बच्चे रिक्शा पर खेल रहे थे। वह दोनों को रिक्शा पर छोड़कर सब्जी लेने के लिए गया था। वह दस मिनट में ही सब्जी लेकर वापस आया तो रिक्शा पर सिर्फ उसका बेटा इरशाद खेल रहा था। उसने इरशाद से बेटी साबिया हातून के बारे में पूछा तो उसने बताया कि साबिया हातून को एक व्यक्ति अपने साथ ले गया है।
उसने साबिया हातून को हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस ने सब्जी मंडी के आस-पास बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका कही भेद नहीं लगा। पुलिस ने मेनूदीन के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अपहरणकर्ता ने पांच मिनट में ही दिया वारदात को अंजाम
पानीपत में 6 साल की बच्ची का अपहरण
रविवार की शाम 3:58 बजे मेनूदीप अपने बच्चों के साथ रिक्शा पर सवार होकर सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए पहुंचा। मेनूदीप 3:59 पर बच्चों को रिक्शा पर छोड़कर सब्जी लेने के लिए चला गया। 4:02 मिनट पर रिक्शा के पास एक व्यक्ति आया। इस दौरान दोनों बच्चे रिक्शा पर खेल रहे थे। व्यक्ति आकर दोनों बच्चियों के साथ बातचीत करने लगा। 4:07 बजे व्यक्ति ने इरशाद को दस रुपये दिए और बच्ची की अंगूली पकड़कर अपने साथ ले गया। 4:09 बजे मेनूदीप सब्जी लेकर रिक्शा लेकर के पास पहुंचा तो उसे बच्ची नहीं मिली।
हरकतों से लग रहा है परिचित
सीसीटीवी कैमरों में कैद अपहरण की पूरी वारदात को देखकर लग रहा है कि बच्ची का अहपरण किसी परिचित ने ही किया है। अपहरणकर्ता दोनों बच्चों के पास आकर खड़ा होता है और दोनों से बात करने लग जाता है। अपहरणकर्ता को देखकर दोनों बच्चे भी खुश नजर आते हैं। दोनों बच्चे भी अपहरणकर्ता से अच्छी तरह से बातचीत करते है। अपहरणकर्ता इरशाद को दस रुपये देता है, तभी साबिया हातून भी खुद अपहरणकर्ता की अंगूली पकड़कर उसके साथ चली जाती है।
पानीपत में 6 साल की बच्ची का अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
अपहरणकर्ता ने छह साल की साबिया हातून को अपने साथ चलने के लिए गोल-गप्पों का लालच दिया था। सब्जी लेकर लौटे मेनूदीन ने बेटे इरशाद से साबिया हातून के बारे में पूछा तो इरशाद ने बताया कि एक अंकल बहन को गोल-गप्पे खिलाने के लिए ले गया है। मेनूदीन ने बच्ची की हर जगह तलाश की,लेकिन उसका कही भेद नहीं लगा।
10 घंटे चार टीमों की तलाश, नहीं लगा भेद
बच्ची के अपहरण के बाद डीएसपी हैडक्वार्टर जगदीप दूहन मौके पर पहुंचे। सीआईए-वन, सीआईए-टू व स्पेशल स्टाफ को भी इसकी सूचना दे दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची सभी क्राइम यूनिट सनौली रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बच्ची की तलाश में जुट गई। बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान पर निकल गई। 10 घंटे की तलाशी के बाद भी बच्ची का कही भेद नहीं लगा।
नई सब्जी मंडी से एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। उसका कहीं पर भी भेद नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में अपहरणकर्ता कोई रिश्तेदार नजर आ रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुनिलस जल्द ही आरोपी को काबू कर बच्ची को बरामद कर लेगी।
- बलबीर सिंह, प्रभारी, बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस, पानीपत