एक शातिर चोर ने पहले तो होटल में खुद के लिए एक कमरा बुक कराया। इसके बाद अपने रिश्तेदारों के लिए पांच और कमरे बुक कराए। बाद में ऐसा गुल खिलाया कि अब होटल के मालिक अपना सिर पकड़ कर बैठ गए हैं। सुनने में ये अजीब लगेगा लेकिन होटल के कमरे को किराए पर लेकर एक चोर ने सभी कमरे से उसके एलसीडी ही चोर डाले।
घटना रोहतक की है। पुलिस में मामले की शिकायत कर दी गई है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में आरोपी नवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर एक निवासी राजपाल नांदल ने बताया कि उनका जाट भवन के पास होटल है। 19 अप्रैल की रात को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित सुभाष नगर निवासी नवीन होटल में कमरा लेने आया। उसने अपनी आईडी की फोटो कॉपी होटल में जमा करवा दी थी।
दीवार फांदकर फरार हुआ चोर
होटल में एलसीडी चोरी
- फोटो : Demo Pic
थी। 20 अप्रैल को नवीन ने होटल में मौजूद कर्मचारी से कहा कि उसके कु छ रिश्तेदार आने वाले हैं। इस कारण पांच और कमरे बुक करने हैं। आरोपी ने अपनी आईडी पर ही पांच कमरे बुक करवा लिये। सभी की चाबी अपने पास रख ली। 21 अप्रैल को जब वेटर ने नवीन के कमरे में कॉल की तो उसने रिसीव नहीं की। इसके बाद वेटर कमरे के अंदर पहुंचा तो यहां से एलसीडी गायब थी।
इसके बाद अन्य कर्मचारियों को वारदात के बारे में बताया गया। यहां आकर देखा तो आरोपी की ओर से बुक कराये गए कमरों से भी एलसीडी चोरी हो गई थी। इसके बाद होटल प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। इसमें आरोपी एलसीडी चोरी करके होटल के लॉन से गुजरकर दीवार फांदकर फरार होता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।