फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी समेत दो को एसआईटी ने लिया कब्जे में, खुल सकते हैं कई राज

Wed, 10 Oct 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फतेहाबाद में चिटफंड कंपनियों का भंडाफोड़ होने के बाद सबसे पहले जिस फ्यूचर मेकर कंपनी के निवेशकों को करोड़ों रुपये का झटका लगा था, उसके एमडी राधेश्याम और सुंदर सैनी को लेकर एसआईटी तेलंगाना से फतेहाबाद के लिए निकल चुकी है। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी धर्मवीर पूनियां की मानें तो राधेश्याम को लेने गई एसआईटी की विशेष टीम बुधवार सुबह दिल्ली और दोपहर तक फतेहाबाद पहुंच जाएगी। 

विज्ञापन


इसके तुरंत बाद राधेश्याम व सुंदर को फतेहाबाद कोर्ट में पेशकर रिमांड मांगा जाएगा। डीएसपी को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान चिटफंड कंपनी के दोनों पदाधिकारियों से काफी अहम खुलासा होने की उम्मीद है। इससे पहले 29 सितंबर को भी फतेहाबाद एसआईटी ने इस मामले में तेलंगाना कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट मांगा था, लेकिन उसकी याचिका खारिज हो गई थी।  

अब तक छह चिटफंड कंपनियों के खिलाफ फतेहाबाद में दर्ज हो चुके मुकदमे
फतेहाबाद जिले में चिटफंड कंपनियों का जाल ग्रामीण तबकों में ज्यादा फैला हुआ था। फतेहाबाद जिले में अब तक छह चिटफंड कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें फ्यूचर मेकर, मिंट एवोल्यूशन, वीडीएसटी, ट्रैडमार्ट एवं फ्यूचर विजन और न्यूट्रिशिया ग्लोबल कंपनी के खिलाफ पहले ही एसआईटी मामला दर्ज कर इन मामलों में कई जगह पर दबिश दे चुकी है। चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच में मिंट एवोल्यूशन व ट्रैडमार्ट के पदाधिकारियों को एसआईटी गिरफ्तार भी कर चुकी है, जबकि इन मामलों में पुलिस अब तक तीस लाख से अधिक की रकम भी बरामद कर चुकी है। 
विज्ञापन


कई कंपनियों के बैंक खाते किए गए सीज
चिटफंड कंपनियों की जांच में जुटी एसआईटी लगातार इनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। फ्यूचर मेकर, फ्यूचर विजन, ट्रैडमार्ट आदि कंपनियों के हिसार के कई बैंकों में खाते थे। जिनकी जांच के बाद एसआईटी इन खातों को सीज करवा चुकी है। 

फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी राधेश्याम व सुंदर सैनी का प्रोडक्शन वारंट मिल चुका है। एसआईटी की टीम ने उन्हें तेलंगाना से अपने कब्जे में ले लिया है और बुधवार सुबह पहले दिल्ली व दोपहर तक फतेहाबाद तक पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को ही दोनों को कोर्ट में पेशकर रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड में दोनों से कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें