फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बहनों को फोन कर स्कूल से बुलाया, दोस्तों को सौंपा, बड़ी बच गई

Thu, 11 Aug 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना(हरियाणा)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
रक्षाबंधन से पहले एक भाई ने रिश्ते को दागदार कर दिया। दो बहनों को फोन कर स्कूल से बुला दोस्तों को सौंप दिया। छोटी बहन का रेप हो गया, बड़ी बच गई। मामला सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे का है।
विज्ञापन


बरोदा थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली दलित परिवार की दो सगी बहनों को एक युवक ने रिश्तेदार से मिलने के बहाने स्कूल से बाहर बुलाया। वहां उनसे न केवल छेड़छाड़ हुई बल्कि एक युवक ने छोटी बहन के साथ दुराचार भी किया। पुलिस ने लड़कियों के पिता की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ बलात्कार और दो के खिलाफ छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश का केस दर्ज किया है।

लड़कियों के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में लिखा है कि बरौदा थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 10 और 9 में पढ़ने वाली उसकी बेटियां मंगलवार को स्कूल गईं थीं। इसी बीच उनके ही गांव का बलराम नामक युवक वहां आया और दोनों बहनों को रिश्तेदार गुहला चीका निवासी अजय से मिलने के बहाने बुला ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भाई ने छेड़खानी की, फिर दोस्तों ने

rape shimla
रास्ते में पहले तो अजय ने दोनों बहनों से छेड़खानी की फिर बलराम दोनों बहनों को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर खेतों में ले गया। वहां उसका एक साथी प्रदीप पहले से मौजूद था। बलराम ने छोटी लड़की को ईख के खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया जबकि प्रदीप ने बड़ी बहन से छेड़खानी की। लड़की के चिल्लाने पर समीप के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के आ जाने से बड़ी बेटी दरिंदगी का शिकार होने से बच गई।

इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गए। थाने में शाम तक बैठाए रखा परिजनों का आरोप है कि वे सुबह ही थाने में शिकायत लेकर पहुंच गए थे। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जब भी पुलिस को कार्रवाई करने की कहते तो एक ही जवाब होता कि कार्रवाई कर रहे हैं। देर शाम तक परिजन लड़कियों के साथ थाने में बैठे रहे। शाम तक लड़की का मेडिकल भी नहीं कराया गया। जबकि दूसरा पक्ष समझौता करने को दबाव बना रहा है। वहीं थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने पीड़ित लड़कियों के पिता के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए, 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है।
- राजपाल, थाना प्रभारी बरोदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें