फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में SI की मौत: पिस्टल साफ करते वक्त अचानक चली गोली, सिर में लगने से मौके पर मौत

Thu, 11 Jan 2024 05:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में सरकारी पिस्टल से अचानक चली गोली ने एक एसआई की जान ले ली। मृतक की पहचान भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह जालंधर के भोगपुर के रहने वाले थे। घटना सीआईए स्टाफ देहात दफ्तर के पास स्थित पार्किंग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जालंधर ग्रामीण सीआईए विंग में तैनात 50 वर्षीय भूपिंदर सिंह के तौर पर हुई है। संदिग्ध परिस्थितियों में भूपिंदर सिंह की मौत की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वहीं, शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरू करवा दी है। जालंधर थाना डिवीजन 2 से प्राप्त जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर अपनी सरकारी पिस्टल साफ कर रहे थे। अचानक गोली चली और उनके सिर में जा लगी। गोली लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह जालंधर के भोगपुर के रहने वाले थे। परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है और विभाग अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। 

मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह शाम करीब 6:30 बजे सीआईए स्टाफ देहात दफ्तर के पास पार्किंग में अपनी कार में बैठे थे। इस दौरान वे अपनी 9 एमएम की सरकारी पिस्टल साफ करने लगे। इसी बीच अचानक उनकी पिस्तौल से गोली चल गई। गोली सिर पर लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एसआई भूपिंदर सिंह के बच्चे विदेश में रहते हैं। पता चला है कि वह तनाव में भी रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें