फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने गैस एजेंसी के दो कर्मियों को मारी गोली

Thu, 22 Jan 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने कैश लूटने के इरादे से भारत गैस सर्विस के मुलाजिमों को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर भागे। इस पर आरोपी कैश लिए बगैर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच है।
विज्ञापन


घायल मुलाजिमों का अमर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले के जांच अधिकारी अनाज मंडी थाने के एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि न्यू अनाज मंडी में बराड़ गैस सर्विस के नाम से भारत  गैस की एजेंसी है। एजेंसी के मुलाजिम जरनैल सिंह (30) निवासी राईमाजरा जिला फतेहगढ़ साहिब और निशान सिंह (48) निवासी गांव महमूदपुर जिला पटियाला बुधवार दोपहर करीब पौने एक बजे जब उपभोक्ताओं को सिलेंडरों की सप्लाई कर रहे थे।

इसी बीच पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन नौजवान वहां पहुंचे। बाइक चला रहे नौजवान ने हेलमेट पहन रखा और पीछे बैठे उसके दोनों साथी मुंह ढके थे। हेलमेट पहने नौजवान ने बाइक स्टार्ट रखी और उसके दोनों साथियों ने पिस्टल निकालकर जरनैल व निशान सिंह पर तान दी और उनके पास मौजूद कैश मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही जमा करा चुके थे बड़ा कैश

मना करने पर आरोपियों ने गोलियां चला दीं। एक गोली निशान सिंह के पेट में लगी, जबकि जरनैल सिंह को छाती के पास गोली लगी। इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर आसपास की दुकानों से लोग मौके की ओर भागे।

लोगों को आता देखकर आरोपी घबरा गए और कैश लूटे बगैर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। जांच में पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे और दो कारतूस मिले हैं।

उधर अमर अस्पताल में दाखिल गैस सर्विस के मुलाजिमों की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक निशान सिंह का आपरेशन चल रहा था।
 
गैस सर्विस के मालिक गुरप्रीत सिंह बराड़ ने बताया कि उसके कर्मचारी वारदात से कुछ समय पहले सुबह से लेकर दोपहर तक सिलेंडरों की डिस्ट्रीब्यूशन से मिला काफी सारा कैश उनके पास जमा करा चुके थे। वारदात के समय उनके पास केवल 40-50 हजार रुपये ही थे। जिस समय लुटेरे आए, दो मुलाजिम खाना खाने गए थे। केवल जरनैल सिंह और निशान सिंह ही मौके पर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें