फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: परिवार सोता रहा, बेटी से रेप होता रहा

Thu, 22 Jan 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर के एक गांव में जबरन घर में घुसकर एक नाबालिग के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के फरीदकोट की है।
विज्ञापन


इस घटना के उपरांत दोनों पक्षों के बीच भिड़त भी हुई जिसके चलते आरोपी नाबालिग लड़के के अलावा पीड़ित परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें लगीं जिन्हें स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार मध्यरात्रि की है। पुलिस को दिए बयान में 17 वर्षीय पीड़िता के अनुसार वह अपने अभिभावकों के साथ रहती है। देर रात जब वह शौच जाने को नीचे उतरी तो पहले से ही घात लगाकर बैठा एक लड़का ।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हथियार का बल पर कमरे में किया रेप

आरोपी उसे तेजधार हथियार दिखाकर एक कमरे में ले गया और दुराचार किया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों और आरोपी लड़के की बीच काफी संघर्ष भी हुआ।

आरोपी लड़के के काफी गंभीर चोटें लगी हैं और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल करवाया गया है। यहां पर पीड़िता समेत उसके भाई, पिता व दादा भी दाखिल हैं।

इस मामले में थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और अस्पताल में दाखिल लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे है। पीड़ित लड़की का परिवार गांव में पंजाब के एक सीनियर आईएएस अधिकारी की जमीन पर खेतीबाड़ी करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें