सरहंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने कैश लूटने के इरादे से भारत गैस सर्विस के मुलाजिमों को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर भागे। इस पर आरोपी कैश लिए बगैर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच है।
घायल मुलाजिमों का अमर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले के जांच अधिकारी अनाज मंडी थाने के एएसआई गुरमेज सिंह ने बताया कि न्यू अनाज मंडी में बराड़ गैस सर्विस के नाम से भारत गैस की एजेंसी है। एजेंसी के मुलाजिम जरनैल सिंह (30) निवासी राईमाजरा जिला फतेहगढ़ साहिब और निशान सिंह (48) निवासी गांव महमूदपुर जिला पटियाला बुधवार दोपहर करीब पौने एक बजे जब उपभोक्ताओं को सिलेंडरों की सप्लाई कर रहे थे।
इसी बीच पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन नौजवान वहां पहुंचे। बाइक चला रहे नौजवान ने हेलमेट पहन रखा और पीछे बैठे उसके दोनों साथी मुंह ढके थे। हेलमेट पहने नौजवान ने बाइक स्टार्ट रखी और उसके दोनों साथियों ने पिस्टल निकालकर जरनैल व निशान सिंह पर तान दी और उनके पास मौजूद कैश मांगा।