फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश वैन के ड्राइवर को गोली मार हथियारबंद लुटेरों ने लूटे साढ़े 6 लाख

Thu, 19 May 2016 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जैतो,फरीदकोट(पंजाब)
विज्ञापन
ड्राईवर को गोली मार कैश वैन से साढ़े 6 लाख की लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हथियारबंद लुटेरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कैश वैन के ड्राइवर को गोली मार एचडीएफसी बैंक के लूटे साढ़े 6 लाख रुपये। वारदात पंजाब के फरीदकोट के जैतो में रण सिंह वाला रोड पर बुधवार दोपहर एक बजे घटी। कार सवार हथियारबंद लुटेरों ने बैंकों की एटीएम में पैसा भरने वाली सिक्योरिटियन कंपनी की कैश वैन को निशाना बनाया।
विज्ञापन


लुटेरों की फायरिंग से वैन का ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए जिन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना जैतो पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिक्योरिटियन कंपनी के कस्टोडीयन राजेश शर्मा, विजय प्रकाश ने नियमित दिनों की तरह बुधवार को कोटकपूरा के एचडीएफसी बैंक से एटीएम में भरने के लिए साढ़े छह लाख की नगदी हासिल की थी और अपने हेल्पर संदीप सिंह, गनमैन पूर्ण सिंह व ड्राइवर हरजीत सिंह के साथ कंपनी की वैन में जैतो आए थे। यहां पर किसी बैंक ने एटीएम में पैसा नहीं डलवाया तो वे जैतो से गांव बरगाड़ी की तरफ चल पड़े।
विज्ञापन

ड्राईवर को गोली मार कैश वैन से साढ़े 6 लाख की लूट - फोटो : amar ujala
जब वह गांव रण सिंह वाला के पास पहुंचे तो सामने से आई स्विफ्ट कार से उतरे 4-5 हथियारबंद लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वैन ड्राइवर ने बैक गियर डालते ही गाड़ी को पीछे भगा ली, लेकिन आधा किलोमीटर पीछने भागने के बाद वैन पलट गई।

इस दौरान लुटेरों ने फायरिंग जारी रखी जिसके चलते एक गोली वैन के ड्राइवर हरजीत सिंह को लगी। एक गोली हेल्पर संदीप सिंह के कान को छूती हुई गुजर गई। वैन के पलटते ही सभी लोग उतर कर विभिन्न दिशाओं में भागने लगे और लुटेरे वैन से नगदी उठाकर वापस गांव रण सिंह वाला की ओर फरार हो गए।

घटना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उससे पहले ही घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जैतो के डीएसपी जगदीश विश्नोई के अनुसार पुलिस को मौके पर 315 बोर, 12 बोर के कई खाली कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस विभिन्न बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों का सुराग मिल जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें