फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में गोली मारकर बाप की हत्या

Sun, 16 Nov 2014 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव टल्लेवाल में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गांव टल्लेवाल का रहने वाले पूर्व सैनिक जंगीर सिंह पुत्र अर्जन सिंह सिविया के दो बेटे जसविंदर सिंह और जसवंत सिंह हैं। जंगीर सिंह अपने छोटे बेटे जसवंत सिंह के साथ रहते थे।

उन्होंने दोनों बेटों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था। जंगीर सिंह का बड़ा बेटा जसविंदर सिंह अपने पिता के हिस्से वाली जमीन पर कर्ज लेना चाहता था लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


इसके कारण पिता-पुत्र में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को झगड़ा काफी बढ़ गया। गुस्से में आकर जसविंदर सिंह ने जंगीर सिंह को अपनी लाइसेंसी राइफल 315 बोर से गोली मार दी।
विज्ञापन


इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना टल्लेवाल के थानेदार जुगराज सिंह ने बताया कि जंगीर सिंह की पत्नी अमरजीत कौर के बयान पर जसविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें