फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फ्लैट में मिली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश

Sun, 16 Nov 2014 01:45 AM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक सोसायटी के फ्लैट में शनिवार रात साफ्टवेयर इंजीनियर गौतम (28) का शव मिला। उनकी मौत कैसे हुई, यह पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते इसे सुसाइड का मामला मान रही है।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से शराब की एक बोतल मिली है, जो आधी खाली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही साफ हो पाएगा कि इंजीनियर की मौत कैसे हुई।

इंदिरापुरम एसओ हरदयाल यादव ने बताया कि गौतम बिहार के रहने वाले थे। नोएडा की एक कंपनी में जॉब करते थे। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है।

पिता के बार-बार कॉल करने पर भी जब उन्होंने मोबाइल पर कॉल रिसीव नहीं की तो गौतम के पिता ने उसकेदोस्त को कॉल की। दोस्त और सोसायटी के लोगों ने बंद फ्लैट का लॉक तोड़कर देखा तो गौतम मृत पड़े थे।

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका-मुआयना किया। एसओ ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि गौतम का जर्मनी की एक महिला से अफेयर चल रहा था।
विज्ञापन


उस महिला ने जर्मनी में करीब 15 दिन पहले सुसाइड कर लिया था। अंदेशा जताया रहा है कि हो सकता है डिप्रेशन में गौतम ने ये कदम उठा लिया हो। परिजनों ने देर रात तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें