फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: आग से झुलसी तीसरी बेटी ने भी दम तोड़ा, पूरा परिवार खत्म

Tue, 13 Dec 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
घर में आग लगने से मौत - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गांव दयालपुरा सोढ़िया में 3 दिसंबर की रात बिजली के शार्ट सर्किट से घर में लगी आग के मामले में घायल पांचवें सदस्य ने दम तोड़ दिया है। हादसे में परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो चुकी है। परिवार में अब सिर्फ विवाहित लड़की ही बची है। पुलिस ने मृतक लड़की का पोस्टमार्टम कराकर लाश वारिसों के हवाले कर दी है। वहीं, आगजनी की इस घटना में खत्म हुए पूरे परिवार की अंतिम अरदास 17 दिसंबर को गांव के गुरुद्वारा सिंह सभा में की जाएगी।
विज्ञापन


 जिक्रयोग है कि जीरकपुर-पटियाला सड़क पर स्थित गांव दयालपुरा में 3 दिसंबर दिन शनिवार रात करीब सवा 11 बजे पीडब्लयूडी के कर्मचारी कुलजीत सिंह के घर में आग लग गई थी। जिस कारण कुलजीत सिंह सहित उनकी पत्नी सुरिन्दर कौर, लड़की हरप्रीत कौर, कमलजीत कौर और सबसे छोटी बेटी नन्हीं बुरी तरह से झुलस गए थे। जिनको इलाज के लिए सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया था।

वहीं, 4 दिसंबर को कुलजीत सिंह, पत्नी सुरिन्दर कौर और छोटी लड़की नन्ही की मौत हो गई थी। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान कमलप्रीत कौर ने 3 दिन बाद दम तोड़ दिया था। जबकि हरप्रीत कौर रविवार शाम तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही थी, लेकिन रविवार की रात हरप्रीत कौर ने भी दम तोड़ दिया है। कुलजीत सिंह के परिवार में सबसे बड़ी बेटी विवाहिता सर्बजीत कौर ही जिंदा बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें