फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, घर में दुकानदार को बंधक बना लाखों की लूट

Sun, 08 Oct 2023 05:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)

सार

लूट की सूचना मिलने के बाद नयागांव थाने के एसएचओ कुलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वारदात की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख, डीएसपी सिटी-1 प्रभजोत कौर औलख भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी दुकान में बदमाशों ने की लूट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के नयागांव में घनी आबादी वाले इलाके में रविवार की दोपहर करीब पौने दो बजे एक किराना व्यापारी पांच लुटेरों ने चाकू की नोक और बंदूक के बल पर बंधक बना लिया। घटना नयागांव के वार्ड नंबर 13 की है। बदमाशों ने दुकानदार को पीटा और घर में रखे सामान के बारे में पूछा। इसके बाद गहने और नकदी लूटकर भाग निकले। 

विज्ञापन


दुकान मालिक अश्वनी गोयल का कहना है कि लुटेरे घर से करीब सात-आठ लाख रुपये के सोने के गहने, 40 हजार रुपये की नकदी ले गए। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे बाद दुकान पर एक ग्राहक सामान लेने आया। दुकान खुली थी लेकिन वहां कोई था नहीं। इस पर वह आवाज लगाते दुकान के ऊपर बने घर में पहुंचा तो सामान बिखरा देखा। 

दुकान मालिक अश्वनी गोयल को लुटेरों ने बांध दिया था। ग्राहक ने पहले अश्वनी को खोला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद नयागांव थाने के एसएचओ कुलवंत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वारदात की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर एसपी सिटी आकाशदीप सिंह औलख, डीएसपी सिटी-1 प्रभजोत कौर औलख भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें