फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिशः दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला, भाई को किया अधमरा, सरपंच समेत छह पर केस

Fri, 23 Aug 2019 01:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर/बिलासपुर (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में वोट न डालने और विरोधी प्रत्याशी का साथ देने की रंजिश में गांव भट्टूवाला में दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके भाई को अधमरा कर दिया। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर मौजूदा सरपंच समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। गांव भट्टूवाला निवासी कुलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पांच भाई हैं।

विज्ञापन


दो भाई कुलदीप और जगजीत अमेरिका में रहते हैं। उसका और मोहन (43) का मकान गांव में ही है। 5वां भाई जसबीर बिलासपुर में रहता है। गांव में उनकी आटा चक्की और दुकान है। 20 अगस्त को सरपंच कुलवंत सिंह दो साथियों के साथ दुकान पर आया। सरपंच ने उन्हें चुनाव में वोट न डालने की बात कहते हुए धमकाया। 

बुधवार रात 9:00 बजे सरपंच कुलवंत सिंह गाड़ी में उनकी चक्की पर आया। सरपंच के साथ जसबीर सिंह, मंजीत, रवेल सिंह, गुलशन और तीन-चार अन्य लोग थे। सरपंच चुनाव में उसे वोट न डालने की बात पर झगड़ने लगा। आरोपियों ने उसे और भाई मोहन को नीचे गिराकर पीटा। 
विज्ञापन


जान बचाने के लिए उसका भाई मोहन जब चक्की के अंदर गया तो आरोपी सरपंच और अन्य ने उसे बुरी तरह पीटा। इससे वह बेहोश हो गया। उसे रणजीतपुर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। एसएचओ थाना बिलासपुर राकेश राणा ने बताया कि सरपंच समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें