फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को टॉफी नहीं देने पर विवाद, दुकानदार की पिटाई से मौत

Fri, 19 Aug 2016 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
जालंधर। बच्चे को टॉफी देने से इंकार करने पर भड़के परिजनों ने दुकानदार से हाथापाई की। इससे दुकानदार बेहोश होकर नीच गिर गया और उसकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस नकोदर ने मृतक मोती लाल के बेटे सौरव की शिकायत पर आरोपी पिता हरविंदर सिंह और उसके बेटे हरप्रीत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी विजय कंवरपाल ने कहा कि गांव रहीमपुर निवासी मोती लाल (55) गांव में ही दुकान चलता था। शुक्रवार को गांव के ही हरविंदर के परिवार का छोटा बच्चा टॉफी लेने उसकी दुकान पर गया था। मोती लाल ने पैसे न होने पर बच्चे को टॉफी नहीं दी। बच्चे ने जब घर आकर बताया तो हरविंदर सिंह और उसका बेटा हरप्रीत दुकान पर झगड़ा करने आ गए और दुकानदार से मारपीट करने लगे। इससे मोती लाल बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसे काला संघिया अस्पताल में लेकर गए, मगर वहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पिता हरविंदर सिंह और बेटे हरप्रीत पर केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें