फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बीवी के साथ शर्मनाक हरकत करता था डॉक्टर

Wed, 07 May 2014 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर पत्नी को अश्लील वीडियो और मैसेज भेजने के आरोपी डॉक्टर पति को मटौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ उसके ससुर ने शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन में लड़की के पिता मोहाली सेक्टर-71 निवासी ने बताया कि उन्होंने अपनी डॉक्टर बेटी की शादी अक्तूबर 2008 में डॉ. परनीत सिंह बराड़ निवासी बठिंडा से की थी।

शादी से पहले थे लड़की से संबंध

डॉक्‍टर पत्नी ने बताया कि परनीत के शादी से पहले से ही किसी लड़की से संबंध थे। शादी के बाद भी वह लगातार उस लड़की के संपर्क में रहा। उस समय वह अपनी स्टडी के सिलसिले में महाराष्ट्र में था।

फर्जी सर्टिफिकेट से ली थी नौकरी

दिसंबर 2011 में परनीत पढ़ाई पूरी कर दिल्ली आ गया और 2012 में उसने फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में नौकरी पा ली।

उसके खिलाफ महाराष्ट्र में एक क्रिमिनल केस दर्ज था। इसका खुलासा होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया।

जमानत पर चल रहा था परनीत

परनीत को शक था कि उसे नौकरी से हटाने के पीछे उसकी पत्नी का हाथ है। इस पर उसने उसे धमकी भरे मैसेज भेजने शुरू कर दिये।

इसकी शिकायत पुलिस में देने पर मोहाली पुलिस ने उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर किया था। इसके बाद से वह जमानत पर चल रहा था।

पत्नी-बेटी को भेज दिया था घर

इसके बाद परनीत ने एक और लड़की से दोस्ती कर ली और अपनी पत्नी तथा बेटी को दिल्ली से बठिंडा अपने घर भेज दिया। डॉक्टर पत्नी को पति की हरकतों का पता चलने पर उन्होंने उससे इस बारे में बातचीत की।

इस पर परनीत ने उसे कहा कि वह दूसरी लड़कियों से संबंध नहीं छोड़ेगा। इस पर वह उससे अलग रहने लगीं। इससे गुस्से में आए परनीत ने पत्नी तथा ससुर को इंटरनेट के जरिये अश्लील मैसेज तथा विडियो भेजने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

हरकतों से तंग आकर गई पुलिस के पास

पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन मटौर में मुकदमा दर्ज करवाया। मंगलवार को परनीत सिंह मोहाली की अदालत में आईटी एकट के तहत चल रहे पुराने केस की पेशी पर आया हुआ था। जैसे ही वह पेशी के लिए अदालत में आया पुलिस ने उसे अदालत के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें