पंजाब के मानसा के गांव रामानंदी में मृत बाप की जगह सरकारी नौकरी की पाने की लालच रखने वाले पुत्र ने कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर वृक्ष के साथ बांधकर मां की मारपीट की। इसके तहत सदर मानसा की पुलिस ने पुत्र समेत छह व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है।
बुधवार रात गांव डेलुआना की विधवा रणजीत कौर को उसके बेटे राम सिंह ने कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर घर से उठा लिया। उसको गांव की दाना मंडी में ले जाकर वृक्ष से बांधकर उसकी बेरहमी के साथ मारपीट की। विधवा रणजीत कौर का कहना है कि उसके पति की 9 महीने पहले मौत हो गई थी और वह वाटर वर्क्स में नौकरी करता था।
उसकी मौत के बाद परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी थी। उसने कहा कि उसका छोटा लड़का अमृतपाल सिंह उसके साथ रहता है और बड़ा बेटा अलग तौर पर रहता हुए पिता की जगह सरकारी नौकरी लेने की ताक में है।
इस कारण उसने रात के समय अपने चाचे और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसे चुन्नी से वृक्ष के साथ बांध कर पीटा।
उसके बयानों पर थाना सदर मानसा की पुलिस ने राम सिंह पुत्र बिंदर सिंह वासी रामानंदी, चमकौर सिंह पुत्र बूटा सिंह, बिट्टू सिंह पुत्र बूटा सिंह, कोटली कला, गुरदीप सिंह पुत्र कौर सिंह वासी रामानंदी, भिंदा सिंह पुत्र नाजम सिंह वासी मंढाली, छिंदा सिंह पुत्र मिट्ठू सिंह वासी मंढाली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।